दुनिया की दूसरी सबसे ऊँची इमारत
मुसलमानों के पवित्र शहर मक्का में इस साल जून तक दुनिया की दूसरी सबसे ऊँची इमारत को जनता के लिए खोल दिया जाएगा। 817 मीटर ऊँची इस इमारत पर दुनिया की सबसे बड़ी घड़ी लगाई जा रही है। यह इमारत दुनिया की सबसे ऊँची इमारत बुर्ज खलीफा से मात्र 11 मीटर छोटी होगी। टावर के कांक्रीट से बने हिस्से की ऊँचाई 662 मीटर है। मक्का रॉयल क्लॉक टावर नाम की यह इमारत वास्तव में एक होटल परिसर है। इमारत पर लगने वाली घड़ी का आकार लंदन की मशहूर घड़ी बिग बेन से छह गुना बड़ा होगा।